- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
![]() |
फ़ोटो - गूगल |
फेक न्यूज के लिए बदनाम फेसबुक ने कमाल कर दिया। असम की एक लड़की के दिल में आत्महत्या का ख्याल आया। झट से उसने फेसबुक स्टेटस अपडेट कर दिया। उधर स्टेटस अपडेट हुआ, उधर फेसबुक के अमेरिका स्थित मुख्यालय ने असम पुलिस को तुरंत अलर्ट कर दिया। फेसबुक की सूचना पर पुलिस ने आधे घंटे में लड़की का पता लगाया। लड़की की जान बच गई।
असम की एक नाबालिग लड़की ने 22 जुलाई 2018 को अपने फेसबुक पर एक स्टेटस पोस्ट किया। जिसमें उसनें लिखा कि " मैं आज खुदकुशी करने जा रही हूं।" फेसबुक ने जैसे ही इस स्टेटस को देखा उसने तुरंत असम पुलिस से फ़ोन कर इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए सिर्फ 30 मिनट के अंदर लड़की को ट्रैस कर उसके पास पहुँची। इस तरह पुलिस ने उसे बचा लिया। पुलिस ने लड़की के साथ- साथ उसके मा -पापा का भी काउंसलिंग किया।अब सभी सुरक्षित हैं।
नाबालिग लड़की ने अब अपना फेसबुक स्टेटस भी हटा लिया हैं।
असम पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘फेसबुक से सोमवार की रात सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की ने अपना स्टेटस अपडेट किया है कि ‘मैं आज खुदकुशी करने जा रही हूं।’ तीस मिनट में उसका पता लगा लिया गया और उसे बचा लिया गया। उसकी और उसके परिवार की काउंसलिंग की गई। वह सुरक्षित है और उनकी देखरेख में है।’ पुलिस की सलाह पर बाद में पोस्ट को हटा दिया गया।
Comments
Post a comment