- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
![]() |
फ़ोटो - जनाब अहमद |
बारिश आई तो इश्क़ रौशन हो गया,इश्क़ तो इश्क़ है उसको जहाँ से क्या लेना।- प्रशांत
ढाका विश्वविद्यालय की ये तस्वीर फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइड पर कहर ढा रही है अब तक 5000 से भी ज्यादा बार लोगों ने इस फ़ोटो को शेयर किया हैं इतना ही नहीं बड़ी - बड़ी वेबसाइट ने भी इस फ़ोटो को जगह दी हैं।
इस फ़ोटो को अपने कैमरे में कैद की है ढाका के एक पत्रकार जनाब अहमद ने। वो इस फ़ोटो को लेकर अपने संपादक के पास गये और इसे जगह देने के लिए कहा। लेकिन संपादक ने इसे जगह देने से इनकार कर दिया।
जनाब नफ़रत और उन्माद से भरी दुनिया में प्रेम की एक अदद छवि फैलाना चाहते थे। संपादक के इनकार करने पर जनाब ने ये इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डाल दी। वहां यह पांच हज़ार से ज्यादा बार शेयर हो चुकी है।
अगले दिन कुछ साथी पत्रकारों ने उनको धुन दिया। उनके बॉस ने उनसे उनका लैपटॉप और और उनकी आइडी वापस मांग ली। कारण नहीं बताया, जैसा अखबारों में अकसर होता है।
ढाका ट्रिब्यून में तनीम अहमद लिखते हैं कि आज इतना बुरा दौर है कि एक अदद बोसा हमारे भीतर के शैतान को बाहर ला देता है। यह बांग्लादेश का हाल है। अपने यहां तो गले लगाना भी सियासी विवाद का हिस्सा बन जाता है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को गले लगाया। प्रधानमंत्री सोचे कि उनकी कुर्सी छिनने वाली है। गले लगाना, प्यार करना, चुम्बन, इनकी उलटी प्रतिक्रियाएं हो रही हैं। लोग सीधे-सीधे दैहिक मुद्राओं को समझना भूल चुके हैं।
याद करिए। कुछ साल पहले वैंकूवर में एक दंगे के बीच सड़क पर एक प्रेमी जोड़े की किस करती हुई तस्वीर वायरल हुई थी। एक जोड़े को पुलिस ने मारकर ज़मीन पर गिरा दिया था। लड़का अपनी प्रेमिका को शांत कराने की कोशिश कर रहा था। दोनों के बीच हुआ चुम्बन इसी का एक हिस्सा था। दंगाई भीड़ और पुलिस की पृष्ठभूमि में सड़क पर चुम्बन करते प्रेमी जोड़े की यह तस्वीर दुनिया भर में एक झटके में पागल प्रेमियों का आदर्श बन गई। इस एक तस्वीर से कनाडा के फोटोग्राफर रिच लैम को दुनिया जान गई।
वह कनाडा था। यह बांग्लादेश है। रिच लैम प्रसिद्ध हो गए। जिबॉन पिट गए। अपने यहाँ गले मिलने वाले का मज़ाक बन गया।। ( साभार - मीडिया विजिल)
प्यार से हमेशा कोई कोई नफरत करता हैं लेकिन प्यार इस दुनिया से कभी कम नहीं होता हैं। प्यार हर पल और हर मौसम को सुहाना बना देता हैं।
इस तस्वीर और इसके पीछे की कहानी को वाशिंगटन पोस्ट ने भी अपने वेबसाइट पर जगह दी हैं।
Comments
Post a Comment