- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इतना की लोग वीडियो के स्क्रीन शार्ट लेकर अपने वॉल पर शेयर कर रहे है और साथ ही मजाकिया कैप्शन भी लिख रहे है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस एक बार फिर सोशल मीडिया के कटघरे में खड़ी हो गयी है, जहां लोग उनसे सवाल पर सवाल कर रहे है।
बात दे कि ये वीडियो 12 अक्टूबर,मध्य रात्रि की है। पुलिस नामी बदमाश को पकड़ने के लिए उसपर फायरिंग कर रही है। लेकिन फायरिंग करते वक़्त दरोगा की पिस्तोल लाख कोशिशों के बाद भी नहीं चलती है, मजबूरन बदमाश को डराने के लिए दरोगा अपने मुंह से गोली चलाने की "ठांय-ठांय" की आवाज़ निकालता है।
वीडियो विस्तार में
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का संभल इलाका, 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश पुलिस यहाँ एक नामी बदमाश का पीछा करते - करते गन्ने की खेत में पहुँच गई। लगभग एक दर्जन पुलिस ने बदमाश को यहाँ घेर लिया। लेकिन बदमाश खेत के अंदर था और खुद को बचाने के लिए वो पुलिस पर गोली चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। बाकी पुलिस वालों की बंदूक से गोली निकल रही थी पर दरोगा की बंदूक से भरकस कोशिश करने के बाद भी गोली नहीं निकल रही थी। इसलिए बदमाश को डराने के लिए दरोगा अपने मुँह से ही "ठांय-ठांय" की आवाज़ निकालने लगा। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर मिसाईल की गति से वायरल हो रहा है।
सफलता मिली
असमोली थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने 25 हजार का इनामी घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस इनामी बदमाश से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार बदमाश के पास से लूट की स्कार्पियो सहित 315 बोर तमंचा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाश मुदित शर्मा पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों के केस दर्ज है।
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a Comment