- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
By - सूरज मौर्या
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 मैच था। जगह था लखनऊ का नया नवेला अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम। मंगलवार को यहाँ पहला इंटरनेशनल मैच हुआ। ऐसे मौके पर देश में भले ही लोग छोटी दीवाली मना रहे थे पर रोहित शर्मा अपने बल्ले से बड़े - बड़े फटाखे फोड़ रहे थे।
भारत ने पहले बल्लेजबाजी करते हुए 20 ओवरों में 195/2 रन बोर्ड पर टांग दिए। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने 61 गेंदों पर 111 बनाए। इस पारी में रोहित ने 8 चौके और 7 दमदार छक्के जड़े। इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 181.96 का था।
रोहित ने विराट को पछाड़ा
T20 फॉर्मेट में रोहित ने अपना चौथा शतक लगाया। जो इस फॉर्मेट में अब तक किसी ने नहीं लगाया। साथ ही रोहित शर्मा के नाम अब T20 क्रिकेट में अब 2203 रन हो गए है। रोहित ने लखनऊ में न सिर्फ सेंचुरी बनाई बल्कि विराट कोहली को भी रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया। टी20 फॉर्मेट में विराट के 2102 रन है। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल से पीछे है। गप्टिल के 2271 रन है।
Reactions:
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a comment