- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
डॉक्टर की रासलीला कैमरे में कैद
डॉक्टर को भगवान की उपमा दी जाती है, लेकिन जब वही डॉक्टर वासना में लिप्त हो जाए फिर क्या किया जाए मुंबई के पास कल्याण में एक डॉक्टर की रासलीला कैमरे में कैद हुई है। इसका भंडाफोड़ डॉक्टर की कंपाउंडर ने किया है। जबकि पैसे के लेनदेन को लेकर हुए व्यवहार में विवाद के बाद केमिस्ट दोस्त द्वारा लगाए गए कैमरों ने डॉक्टर की रासलीला को उजागर किया है। पुलिस ने हैवान डॉक्टर और उसके साथी केमिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जबकि केमिस्ट की तलाश जारी है।
कैमरों में कैद दृश्यों में साफ दिखाई दे रहा है कि, एक व्यक्ति महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। यह हरकतें इस कदर गंदी है कि इसे देखा नहीं जा सकता। यह व्यक्ति और कोई नहीं पेशे से डॉक्टर है। जिसका नाम ताज अंसारी है डॉक्टर ताज अंसारी कल्याण की सूचक नाका इलाके में एक क्लीनिक चलाता है। आए दिन महिला मरीजों के साथ वह दुष्कर्म करता है। यहां तक की अपने क्लीनिक में काम करने वाली नाबालिक लड़की को भी इस हैवान डॉक्टर ने अपनी वासना का शिकार बनाया।
मरीजो महिलाओं को पैसों की लालच देकर डॉक्टर उन्हें अपने हवस का शिकार बनाता,एक बार लड़की झांसे मे आ गयी तो डॉक्टर उन्हें ब्लैकमेल कर उनके साथ दुष्कर्म करता था। कुछ दिनों पहले इस डॉक्टर की क्लीनिक के बगल में मेडिकल चलाने वाले केमिस्ट दिलदार शेख की डॉक्टर के साथ पैसों को लेकर अनबन हो गई।
बस क्या था, डॉक्टर को सबक सिखाने के लिए चुपचाप दिलदार ने डॉक्टर के क्लीनिक में चार कैमरे लगा दिए। लगातार चार महीनों तक डॉक्टर की सारी हरकतें को वो कैमरा में रिकॉर्ड करता रहा और आखिर एक दिन कैमरा निकाल कर सारी वीडियो दिखाकर डॉक्टर को ब्लैकमेल कर ज्यादा पैसों की मांग करने लगा। इतना ही नहीं केमिस्ट दिलदार नाबालिग कंपाउंडर को भी बदनाम करने के नाम पर उसको परेशान करने लगा।
मामला कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने सारे वीडियो जप्त कर मरीजो और कंपाउंडर के साथ घिनौनी हरकत करने वाले डॉक्टर ताज अंसारी दिलदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है गिरफ्तारी कर ली गई है जबकि दिलदार की तलाश जारी है। अब तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि डॉक्टर के पास डॉक्टरी के लिए आवश्यक कोई भी दस्तावेज नहीं है।
Reactions:
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a comment