- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
मुन्ना Bhai MBBS फ़िल्म में छोटा सा रोल अदा करने वाले विशाल ठक्कर पिछले तीन सालों से गायब है।
मीडिया में छपी खबर के अनुसार 31 दिसंबर 2015 विशाल अपनी माँ से 500 रुपये लेकर फ़िल्म देखने गए थे। फ़िल्म देखने के लिए वो दुर्गा थिएटर जाने वाले थे। रात 10.30 बजे विशाल ने माँ को भी साथ फिल्म देखने के लिए थिएटर चलने को कहा था। पर माँ ने मना कर दिया था।
विशाल ने आखिरी बार अपने पिता को मैसेज किया था
रात करीब एक बजे विशाल ने आने पिता को मैसेज भेज बताया कि वो किसी पार्टी में जा रहा है और कल मिलेगा। उसी रात विशाल ने अपने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की नए वर्ष की शुभकामनाएं दी थी। इसके बाद उसका फ़ोन बंद हो गया।
आखिर बार गर्लफ्रैंड के साथ देखा गया था
पुलिस के अनुसार विशाल 1 जनवरी 2016 को सुबह 11.45 मिनट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई के घोडबंदर में देखा गया। गर्लफ्रेंड से बात करने पर उसने बताया कि उससे मिलने के बाद विशाल ऑटो लेकर शूट पर चला गया था।
अचरज कि बात ये है कि 3 साल बीत जाने के बाद भी उसके परिवार को फिरौती के लिए कोई फ़ोन नहीं आया। पुलिस का कहना है कि अस्पतालों में भी विशाल से मिलता-जुलता कोई केस नहीं आया है।
गर्लफ्रेंड ने लगाया था रेप का आरोप
विशाल के गायब होने के तीन महीने पहले विशाल और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच बड़ा विवाद हो गया था। विवाद इस स्तर तक पहुंच गया था कि गर्लफ्रेंड ने विशाल पर रेप और शोषण का मामला दर्ज करा दिया था। हालांकि बाद में गर्लफ्रेंड ने खुद ही मामला वापस ले लिया था। इसके बाद उनके बीच रिश्ते सामान्य हो गए थे।
विशाल ठक्कर का बॉलीवुड में करियर
विशाल साल 2003 में फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में नजर आये थे। सिर्फ सात मिनट की एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद वे साल 2005 में फिल्म 'टैंगो चार्ली' और चर्चित टीवी सीरीयल 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में दिखे थे।
Reactions:
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a comment