- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
क्या है ये वीजा रिक्वेस्ट मंदिर ? क्यों आते है लोग यहाँ
हम में से आज हर कोई विदेश जाना चाहता है। कोई नौकरी के लिए तो कोई घूमने के लिए। लेकिन विदेश जाने के लिए सबसे जरूरी चीज़ है वीजा।
विदेश जाने से पहले लोग पासपोर्ट और वीजा के लिए आवेदन तो कर देते है पर बहुत कम लोगों को ही वीजा मिल पाता है। इसके अलग - अलग कारण हो सकते है। किसी का पासपोर्ट वेरिफिकेशन के कारण रुक जाता है तो किसी का कोई दूसरी वजह से नहीं मिल पाता है। इसलिए भारत में लोग वीजा को लेकर सजग रहते है।
लेकिन भारत में एक ऐसी जगह भी है जहाँ जाने से लोगों का वीजा कभी कैंसल नहीं होता है। हैदराबाद के ओसमान सागर झील के किनारे बने ये सदियों पुराने भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर। लोग यहाँ आते है एक खास रिक्वेस्ट लेकर, जिसका नाम है वीजा रिक्वेस्ट।
Photo - dawn.com
वीजा बालाजी का ये मंदिर विदेश जाने वालों के लिए आश का केंद्र बन गया है। यहाँ तक कि दूसरे धर्म के लोग भी यहाँ आते है।
मंदिर के एक पुजारी के अनुसार, लोग यहाँ अपना पासपोर्ट लेकर आते है। और भगवान के चरणों में रख मानता मांगते है।
इसलिए अगर आप भी जाना चाहते है विदेश और आपको नहीं मिल रहा है वीजा तो दर्शन कर आइये।
By - सूरज मौर्या
Comments
Post a Comment