- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
अभिनंदन के लौटने की खुशी में ये लड़का फ्री में न्यूजपेपर बाँट रहा है
देश में जो हो रहा है उस सबसे आप वाकिफ है। मीडिया ने इतना कुछ लिख दिया है कि अब कुछ आपसे छुपा नहीं है। अगर कुछ छुप रहा था तो हो सकता है ये शायद इस लड़के की कहानी। जिसे शायद ही कोई याद रखेगा।
भारत के द्वारा पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक हमले में पकड़े गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर देश भर के लोगों में गम का माहौल था। सब बस यही सोच रहे थे कि पाकिस्तान किसी तरह अभिनन्द को छोड़ दें और ऐसा हुआ भी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 28 तारीख को विंग कमांडर अभिनन्द को भारत वापस भेजने की घोषणा कर दी। इसके बाद से देश में खुशी का माहौल बन गया। लोग अपने - अपने तरह से विंग कमांडर की रिहाई की खबर की खुशी मना रहे है।
खुशियां मनाने वालों में से ही एक लड़का ये भी था। ये लड़का ट्रैन में अखबार बेचता है और उससे ही अपनी आजीविका चलाता है। जब ये एक के बदले एक न्यूज पेपर फ्री बाँट रहा था... तब क्या हुआ ये आप आगे खुद ही पढ़ लीजिए....
आज सुबह ट्रैन में , एक अखवार बेचने वाले लड़के को देखा, जो जोर जोर से चिल्लाकर अपना अखवार बेच रहा था , कह रहा था एक के बदले एक फ्री, तो उत्सुकता बस मैंने पूछा ऐसा क्या खास है आज ?
वह बालक बोला " हमारे पायलट अभिनंदन आज हिन्दुस्तान वापस आ रहे हैं ना"
उसकी बात ने भाव भिभोर कर दिया, आंखे नम हो गयी दिल से सिर्फ यही निकला।
जय हिन्द, जय हिन्द की सेना
फिलहाल विंग कमांडर अभिनंदन भारत लौट आये है। न्यूज एजेंसी ANI ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
- यह पोस्ट आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा की फेसबुक वॉल से ली गई है। ये वाक्या ट्रैन में उनके मित्र के साथ हुआ जिसे उन्होंने अपने फेसबुक पन्ने पर शेयर किया।
abhinandan return home
air strike against pakistan
IAF
pulwama-terror-attack
wing commandar abhinandan
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a Comment