- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
मुंबई में CST के पास गिरा फुटओवर ब्रिज, कई जख्मी और 2 की मौत
मुंबई में CST रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिरा है। जिसमें अभी तक 34 लोगों के घायल होने की खबर है। इस हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। ये फुटओवर ब्रिज प्लेटफॉर्म नंबर 1 को टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग से जोड़ता है। हादसे में घायल लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है। वहीं बाकी दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
रेलवे ने झाड़ा पल्ला
मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे पर रेलवे ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। रेलवे की तरफ से बयान आया है कि ये ब्रिज बीएमसी का है। लेकिन फिर भी हम घायलों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। रेलवे के डॉक्टर और कर्मचारी बीएमसी के साथ मिलकर राहत कार्य में जुटे हैं।
दो महिलाओं की मौत की खबर
मुंबई पुलिस के मुताबिक फुटओवर ब्रिज हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। इनका नाम अपूर्वा प्रभु और रंजना ताम्बे बताया जा रहा है. बाकी घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
Comments
Post a Comment