- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
एक सलमान खान ये भी
जी ये सलमान अमेरिका में रहते हैं। MIT से उन्होंने 3 डिग्रीयां ली हैं। BS इन मैथमेटिक्स , इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कप्यूटर साइंस में। पोस्ट ग्रेजुएशन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में। सोने पे सुहागा हार्वर्ड बिज़नस स्कूल से फाइनेंस में MBA भी किया है । माता मुर्शिदाबाद UP से हैं और पिता बांग्लादेशी।
इतना पढ़े लिखे व्यक्ति को काम और नोकरी की तो अमेरिका में कोई समस्या तो थी नहीं। एक दिन अपने कज़िन को online मैथ्स पढ़ाते हुए उन्हें दुनिया के सभी बच्चों को मैथ्स और साइंस पढ़ाने का विचार आया और उन्होंने उसे साकार भी किया।
इन दिनों उनकी नॉन प्रॉफिट खान अकादमी 2.50 करोड़ बच्चों को ऑनलाइन साइंस , मैथ्स , हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स पढ़ाते है।
बिल गेट्स जैसे दानी लोगों का उनको साथ मिला है। वे अपनी माता की जन्मभूमि भारत में अगले 5 से 10 साल में 45 करोड़ बच्चों को पढ़ाने के मिशन लिए हुए है। अभी तक 37 भाषाओँ में उनके ट्यूटोरियल चलते हैं। वे भारत की सभी मुख्य भाषओं में पढ़ाने की व्यवस्था करेंगे।
उनका उद्धेश्य है , विश्व स्तरीय शिक्षा , सब के लिये और सभी जगह। बस एक स्मार्ट फोन चाहिए जिसकी व्यस्था कोई NGO ग़रीब बच्चों के लिए कर सकता है।
Grand salute to this Salman khan
Comments
Post a Comment