- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
अलीगढ़ (Aligarh) कांड पर मंत्री का असंवेदनशील बयान
महज 5 हजार रुपये के विवाद में एक ढाई साल की लड़की को अगवा किया गया। उसकी हत्या कर दी गयी। तेजाब से उसे जलाया गया। और इतने से भी मन नहीं भरा तो लड़की की बॉडी के टुकड़े - टुकड़े उसे कूड़े में फेंक दिया।
इस घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना पर पूरा देश गुस्से में है, लोग हत्यारों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कर रहे हैं। लेकिन राज्य के मंंत्री ही अगर ऐसी बात कह दे कि घटनाएं हो जाती हैं, तो इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ भी नहीं हो सकता।
![]() |
मुख्य आरोपी |
लेकिन इस बीच यूपी के बीजेपी नेता का सूर्य प्रताप शाही का इस घटना पर बयान आया है। फिलहाल शाही यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री है। शाही का बयान बहुत ही असंवेदनशील है।
शाही का बयान
- देखिये, ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। लेकिन ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्ती से हम कार्रवाई करते हैं और यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में अपराध की संख्या काफी घटी है। और जहां कहीं भी छिटपुट घटनाएं हुई हैं उनको कठोर दंड दिया जाता है. उस मानसिकता के लोग जिन्होंने ऐसा किया है। ये गंदी मानसिकता का दुष्परिणाम है। अब सख्ती भी की जा रही है, और इसके बारे में जागरूकता भी फैलाई जा रही है।
जिस असंवेदनशीलता की हम बात कर रहे हैं वो मंत्री जी ने पहली लाइन में ही जाहिर कर दी। कहा- ऐसी घटनाएं हो जाती है। इतना ही नहीं उन्होंने इस घटना को छिटपुट घटना भी कहा। ऐसे बयान के बाद विवाद तो होना था जो हो गया। अब सोशल मीडिया पर लोग मंत्री की कड़ी निंदा कर रहे है।
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a Comment