- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
By - अजय सिंह
मर्लिन मुनरो एक अमेरिकी अभिनेत्री थीं। उनका जन्म 1 जून 1926 को अमेरिका में हुआ। उनका बचपन बेहद अभावों में बीता। वो अनाथालय में पलीं-बढ़ीं। बचपन में उनका नाम नोर्मा जीन था, जो समय के साथ-साथ कई बार बदला। जैसे-जैसे वो बड़ी होती गयीं, उनके प्राकृतिक यौवन ने अपना रंग बिखेरा तो उनकी खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक होने लगे। धीरे-धीरे एक अभिनेत्री के रूप में उन्होंने बहुत ही कम समय में बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर लिए। कई बड़ी हस्तियों से उनके संबंध बताए जाते हैं।
ऐसा बताया जाता है कि उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैडे तक उनके प्रेम संबंध में थे! इस बात का मर्लिन को बेहद गुरूर भी था। मर्लिन ने कई शादियां की लेकिन सभी शादियां असफल रहीं। कई पुरुषों के साथ संबंधों में रहने के बावजूद मर्लिन के जीवन में प्यार की बहुत कमी थी! ये बात खुद मर्लिन अपनी जीवनी मे भावुक होकर लिखती हैं! मर्लिन बहुत स्पष्ट वक्ता और लेखिका भी थीं। हालांकि वो हकलाती भी थीं।
बहुत ही कम समय में मर्लिन ने दौलत, शोहरत के नये-नये आयाम रच दिए। बाकि सौंदर्य और चाहने वालों के मामलों में तो उन्हें उस पीढ़ी की 'रूप की रानी' के रूप में लगभग पूजा ही जाने लगा था! ऐसा बताया जाता है कि जिस समय उनकी कार सड़कों से गुजरती थी तो सुरक्षा व्यवस्था के लिए रूट डायवर्ज़न तक करना पड़ जाता था!
बताया जाता है कि मर्लिन के कपड़े, सैंडल, मोजे, छाता, रूमाल, ख़त, दवाओं के रैपर, बीयर की बोतलें, एक्स-रे.... इत्यादि की निलामी के लिए भीड़ उमड़ पड़ती थी! उड़ती ख़बरें तो यहां तक आती हैं कि मर्लिन के अंडर गार्मेंट्स और चबाकर थूके हुए चीविंगम तक निलाम होते थे (हालांकि इस लाइन का कोई पुख़्ता प्रमाण नहीं है)।
इस तरह से हम कह सकते हैं कि मर्लिन ने जीवन में 'लगभग' हर उस मुकाम को हासिल किया जो एक लड़की हासिल करने को सपने में भी सोच सकती है!
लेकिन मात्र 36 वर्ष की उम्र में ही मर्लिन की आत्महत्या/मौत आज भी एक रहस्य बनकर रह गई है! डॉक्टर्स मौत के अलग-अलग कारण बताते ज़रूर हैं लेकिन उन कारणों का कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं है।
मर्लिन की आत्महत्या/मौत/हत्या से पूरी दुनिया को धक्का लगा। इसके साथ ही इस घटना ने मर्लिन के करोड़ों प्रेमियों के मन में हमेशा के लिए एक दर्द छोड़ दिया। साथ ही मर्लिन ने एक अनसुलझा प्रश्न भी छोड़ दिया कि मात्र 36 वर्षीय 'रूप की रानी' कही जाने वाली एक अभिनेत्री, जो दौलत, शोहरत, सम्मान, आकर्षण व प्रसिद्धी ... इत्यादि के शिखर पर थी, उसे अंदर ही अंदर ऐसा कौन सा दुख या कमी रह गई, जो उसने जीवन के यौवन व चकाचौंध से भरपूर दौर में आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया...!

- मर्लिन बेहद खुले मिजाज़ की स्पष्ट वक्ता, प्रेमी, विनम्र, दयालू और भावुक लड़की थीं। ऐसा कहते हैं कि एक बार मर्लिन की एक नग्न तस्वीर वायरल हुई थी, उसके बाद से वो 'कैलेंडर गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं!
इस तरह से हम कह सकते हैं कि मर्लिन ने जीवन में 'लगभग' हर उस मुकाम को हासिल किया जो एक लड़की हासिल करने को सपने में भी सोच सकती है!
लेकिन मात्र 36 वर्ष की उम्र में ही मर्लिन की आत्महत्या/मौत आज भी एक रहस्य बनकर रह गई है! डॉक्टर्स मौत के अलग-अलग कारण बताते ज़रूर हैं लेकिन उन कारणों का कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं है।
मर्लिन की आत्महत्या/मौत/हत्या से पूरी दुनिया को धक्का लगा। इसके साथ ही इस घटना ने मर्लिन के करोड़ों प्रेमियों के मन में हमेशा के लिए एक दर्द छोड़ दिया। साथ ही मर्लिन ने एक अनसुलझा प्रश्न भी छोड़ दिया कि मात्र 36 वर्षीय 'रूप की रानी' कही जाने वाली एक अभिनेत्री, जो दौलत, शोहरत, सम्मान, आकर्षण व प्रसिद्धी ... इत्यादि के शिखर पर थी, उसे अंदर ही अंदर ऐसा कौन सा दुख या कमी रह गई, जो उसने जीवन के यौवन व चकाचौंध से भरपूर दौर में आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया...!
marilyn monroe age
marilyn monroe children
marilyn monroe husbands
marilyn monroe images
marilyn monroe movies
Reactions:
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a comment