- Get link
- Other Apps
- Get link
- Other Apps
तस्वीर में दिख रहा शख़्स पुलिस एनकाउन्टर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का साथी है। 14 जुलाई को कानपुर के बिकरु गांव में हुए कांड का एक आरोपी है। इसका नाम शशिकांत है और विकास दुबे और उसके अन्य साथियों की तरह ही इसने भी पुलिस वालों पर गोलियां चलाई थी और फ़रार हो गया था।
आरोपी शशिकांत को 14 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से अत्याधुनिक इंसास रायफल भी बरामद हुई है।
गिरफ्तारी के बाद शशिकांत ने बताया –
“उस दिन (बिकरू कांड के दिन) गोली जबरदस्ती विकास दुबे के ही कहने पर चलवाई गई थी। उसमें मैं, अमर दुबे, विकास दुबे, प्रभात मिश्रा, बउवा, अतुल दुबे शामिल थे। हम पर दबाव बनाया गया था कि तुम गोली नहीं चलाओगे, तो खुद मारे जाओगे। पुलिस के ज़रिये ही सूचना आई थी हमारे पास कि वो दबिश देने आ रहे हैं। ये तय कर लिया गया था कि पुलिस वालों को मारना ही है।”
शशिकांत ने ये आगे बताया,
“हमारे सामने तीन पुलिसवालों की हत्या हुई थी। सीओ और दो दारोगा को मारा था। सीओ का पैर बउवा ने काटा था। मारने के लिए सारे हथियार विकास दुबे ने ही मंगवाकर दिए थे। विकास दुबे ने फोन करके हम सब को बुलाया था कि आ जाओ, आज गोली चलनी है। हमारे पास बंदूक, राइफल सब थी।”
Comments
Post a comment